छत्तीसगढ़

रात 12 बजे पुलिस प्रशासन ने दस किसानों को गिरफ्तार कर मंडी में किया नजरबंद

97views
Share This Post

महासमुंद जिले में तीन चार सालों से अलग अलग व्यापारियों द्वारा किसानों से लिए गए धान का भुगतान नही होने से खासे परेशान है। पिछले दिनों आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान कन्हारपुरी के 65 वर्षीय किसान कांतिलाल साहू ने कीटनाशक दवाई सेवन कर आत्महत्या कर लिया था।

गौरतलब है कि मृतक किसान कांतिलाल साहू को श्रद्धाजंलि देने और बकाया राशि की भुगतान की मांग को लेकर क्षेत्र के किसान छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद के बैनर तले कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद प्रांगण में एकजुट हुए थे और सभा पश्चात किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही, किसान सुरेश चन्द्राकर, प्रवीण चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, बिसहत चन्द्राकर, तिलक साहू, के नेतृत्व में रैली निकालकर कृषि उपज मंडी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर कलेक्टर के हाथों माननीय राज्यपाल, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, संयुक्त सचिव छ ग शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय रायपुर को पत्र सौंपने गए थे लेकिन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक नहीं मिलने से किसान रात को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास रुक गए थे। रात्रि 12 बजे जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, तेजराम विद्रोही, पवन चन्द्राकर, तिलकराम साहू, मोतीलाल भोई, अजय साहू, टिकेश्वर प्रधान, मनोरंजन बरिहा, मदन प्रधान, हेमसागर प्रधान को कलेक्ट्रेट गेट से गिरफ्तार कर लिया गया रात्रि 1 बजे मंडी प्रांगण में नजर बंद कर दिया गया है। किसानों से जब्त मोबाइल को रात्रि 2.40 बजे वापस किया है।

Share This Post

Leave a Response