छत्तीसगढ़

करवाचौथ के उपलक्ष्य में शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्र. 28 की महिलाओं के लिये निःशुल्क मेहंदी लगाने की व्यवस्था और छलनी वितरण पार्षद बंटी होरा द्वारा

115views
Share This Post

रायपुर करवाचौथ त्यौहार में पहली बार ऐसी सुविधा ज़ोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष और शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्र. 28 के पार्षद बंटी होरा द्वारा की जा रही है करवाचौथ त्यौहार जो कि पति की लंबी उम्र की दुआ के लिये पत्नी द्वारा मनाया जाता है। इस दिन के लिये वार्ड के शिव मंदिर गार्डेन में वार्ड की महिलाओं के लिये निःशुल्क मेहंदी लगाने की पूरी व्यवस्था कल 12 अक्टूबर शाम 5 से 7 बजे तक होगी। मेहंदी लगाने आने वाली महिलाओं को छलनी वितरण पार्षद द्वारा किया जाएगा । इसके लिये वार्ड की महिलाएं कल सुबह 11 बजे तक अपना नाम पार्षद के पास या व्हाट्सप्प मैसेज के माध्यम से दर्ज करा सकती है। यह अपने आप मे पहला और बेहतरीन प्रयास नज़र आता है । जो महिलाओं के इस त्यौहार में शामिल होकर उनकी खुशियों को बढ़ाने और एक साथ एक खुशनुमा माहौल वार्ड में मनाने का*।

 

Share This Post

Leave a Response