क्राइम

रेप और हत्या की कोशिश: दुष्कर्म के बाद शादी के लिए मना करने पर नाबालिग को कुएं में फेंका

52views
Share This Post

धार जिले के सरदारपुर में नाबालिग के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने दुष्कर्म के बाद शादी के लिए मना करने पर नाबालिग को कुएं में फेंक दिया। किसी ने पीड़िता को बेहोशी की हालात में अस्पताल में भर्ती कराया। जब पीड़िता को होश आई तो वह अस्‍पताल में भर्ती थी। पीड़िता के परिजनों को भी अस्‍पताल से ही सूचना मिली थी। जिसके बाद वे अस्‍पताल पहुंचे। जहां नाबालिग ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन उसे सरदारपुर थाने लेकर गए और रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share This Post

Leave a Response