मनोरंजन

IIFA awards शो में रणवीर करेंगे परफॉर्म, कई एक्टर्स होंगे शामिल

70views
Share This Post

IIFA awards इस बार काफी खास होगा. इसमें एक नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई स्टार्स परफॉर्म करते नजर आएंगे. खास बात ये है कि इसमें रणवीर सिंह भी स्पेशल परफार्मेंस देंगे. जिसकी तैयारी में वह लग गए हैं.

अगले साल दुबई में होने जा रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) 23वां अवॉर्ड शो होगा. ये शो अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा. अवॉर्ड्स और वीकेंड फंक्शन 10 और 11 फ़रवरी 2023 को होगा. यूएई में ये सेरेमनी दूसरी बार होने जा रही है.बता दें कि रणवीर सिंह यस आइलैंड के ब्रांड एम्बेसडर हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि- मैं एक बार फिर IIFA में अपने परफॉर्मेंस को लेकर एक्साइटेड हूं, जो यादगार होने वाला है, क्योंकि मैं घर से दूर अपने दूसरे घर यस आइलैंड में परफॉर्मेंस दूंगा.

स बार IIFA अवॉर्ड्स अबू धामी के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय और मिराल के साझा प्रयास से पूरा कराया जाएगा. इवेंट में बॉलीवुड से सलमान खान, वरुण धवन, करन जौहर और कृति सेनन समेत कई इंडियन सेलेब्स इस शानदार शाम का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं. सेरेमनी के टिकट बिकने शुरू हो गए हैं, जिन्हें एतिहाद अरेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं.

 

Share This Post

Leave a Response