छत्तीसगढ़राजनीतिक

हाथ में गंगाजल लेकर छलने निकले कांग्रेस नेता बताएं महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार, अपराध क्यों हो रहे हैं – केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

82views
Share This Post

 बिलासपुर। जो धर्म का, जनता का अपमान करता है, तो भूपेश जी चुप क्यों रहते हैं. कभी तो अपने नेतृत्व को समझाते. कांग्रेस सरकार अब भी नहीं जागी तो A फॉर अमेठी, B फॉर बिलासपुर, C फ़ॉर छत्तीसगढ़ में भाजपा छा जाएगी. यह बात अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने भाजपा की महतारी हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कही

नेहरू चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि विपदा की घड़ी में भाजपाई जीवन का सामान लेकर जा रहे थे, तो दूसरी तरफ भूपेश सरकार घर में शराब पहुंचा रही थी. भूपेश जी को प्रदेश की जनता की चिंता कम, गांधी परिवार की चिंता ज्यादा है. जबसे गांधी परिवार को अमेठी से विदा किया है, तब से वे भारत की यात्रा पर निकले हैं.

उन्होने कहा कि केंद्र में सत्ता में थे, तो राम के अस्तित्व का नकारा था, अब राम याद आ रहे हैं. भारत यात्रा के दौरान कैसे-कैसे लोगों से मिल रहे हैं. ये भी सवालों के घेरे में है. हर बार भूपेश चुप रहे. जब देश के शीर्ष पद पर आदिवासी महिला को बैठाया जा रहा था, तो कांग्रेस के निर्लज नेताओं ने सड़क से संसद तक विरोध किया था.

इसके पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल को आज से नींद नहीं आएगी. उनके बोरिया-बिस्तर बांधकर जाने का वक्त आ गया. 16 लाख गरीब परिवार का आवास छीना है, उसका बदला लेना है. हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी का वादा किया था, उसका बदला लेना है. सीएम के खिलाफ आरोप है कि असली और नकली सीडी के मामले में जेल जा चुका है, और जमानत है. जनता उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी.

रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जब ले कांग्रेसी मन सुने हे कि स्मृति ईरानी अवइया हे, तब ले थरथर काँपत हे. अउ डरना भी चाहिए. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस परिवार के युवराज के खिलाफ अमेठी में चुनाव लड़ा, और कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से उखाड़ दिया, इसलिए कांग्रेसी डर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गांधी और नेहरू के गढ़ अमेठी में जाकर युवराज को पटकना बड़ी बात है.

Share This Post

Leave a Response