छत्तीसगढ़नगर निगम

निगम जोन 4 की टीम ने मालवीय मार्ग,एवरग्रीन चौक में आकस्मिक निरीक्षण कर लगभग 55 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर तत्काल कुल 8000 रूपये का जुर्माना किया

40views
Share This Post

रायपुर  – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 की टीम द्वारा जोन कमिश्नर विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रषेकर श्रीवास्तव,जोन स्वच्छता निरीक्षक  विरेन्द्र चंद्राकर एवं स्वच्छता दीदियों सहित संबंध्ंिात निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में आकस्मिक निरीक्षण कर केन्द्र सरकार के आदेश पर छत्तीसगढ़ शासन, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर  विगत 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के बाजार में उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान नगर निगम जोन 4 की टीम द्वारा अमरदीप टाकीज मार्ग, मालवीय मार्ग, चिकनी मन्दिर के सामने मार्ग में एवरग्रीन चौक तक के मुख्य बाजार मार्गो में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विभिन्न दुकानों में लगभग 55 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करके सम्बंधित व्यवसायियों पर तत्काल कुल 8000 रुपये का जुर्माना लगाया गया एवं उन्हें भविष्य में पुनरावृति होने पर कड़ी कार्यवाही  किये जाने की चेतावनी दी गयी। नगर निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Post

Leave a Response