नगर निगम की पहल पर कृषक ने फुण्डहर गौठान को खेत का पैरा दान किया, महापौर एजाज ढेबर ने महादान बताया, कृषकों से पैरा खेत में रखकर जलाने के बजाय गौठान में गौवंश के चारे के रूप में दान देने का किया आव्हान

रायपुर -छत्तीसगढ़ शासन की गौधन न्याय योजना के अंतर्गत संचालित रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत फुण्डहर गौठान में कृषक खेम साहू ने गौवंश की सुरक्षा हेतु उनके चारे के रूप में अपने खेत का पैरा दान में दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर में नगर निगम द्वारा राज्य की गौधन न्याय योजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर गौठान का संचालन किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा गौठान में रखे गये गौवंश की सुरक्षा एवं उन्हें चारे के रूप में पैरा खेत में रखकर जलाने के बजाय उसका गौठान में दान करने कृषकों से आव्हान किया जा रहा है. नगर निगम की पहल पर कृषक श्री खेम साहू ने अपने खेत का पैरा दो फेरे काऊकैचर वाहन का लगवाकर नगर निगम जोन 9 के फुण्डहर गौठान को नगर निगम जोन 9 के जोन कमिश्नर महेंद्र पाठक, कार्यपालन अभियन्ता संतोष पाण्डेय, जोन सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा, जोन स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में गौवंश की रक्षा हेतु उनके चारे के रूप में दान में दिया है.महापौर एजाज ढेबर ने कृषक खेम साहू द्वारा फुण्डहर गौठान में दिये गये पैरा दान को पर्यावरण संरक्षण एवं गौवंश की सुरक्षा की दृष्टि से महादान निरुपित करते हुए कृषक के कार्य की सराहना की है एवं इसे अनुकरणीय कार्य बताया है. महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर की ओर से सभी कृषकों से अपने खेतोँ में पैरा जलाने के बजाय उसका नगर निगम रायपुर द्वारा संचालित गौठान में गौवंश की सुरक्षा हेतु उनके चारे के रूप में सदुपयोग करने के लिये दान देने का आव्हान किया है.






