अंतर्राष्ट्रीय

शादी में DJ बजाने और आतिशबाजी करने वालों का अब होगा बहिष्कार, जानिए किसने किया ऐलान

128views
Share This Post

Noida News. शादी में डीजे बजाने और आतिशबाजी करने वालों का बहिष्कार किया जाएगा, जो भी परिवार डीजे बजवाएगा और आतिशबाजी करेगा उसका भी बहिष्कार होगा. इसके अलावा कोई भी उलेमा निकाह में शामिल नहीं होगा. डीजे बजाने वालों की पहचान कर जनाजे में भी शामिल नहीं होंगे. ग्रेटर नोएडा के दादरी में उलेमाओं ने आतिशबाजी को लेकर अहम फैसला लिया है.  बता दें कि इससे पहले दादरी की नई आबादी से एक बारात जा रही थी, जिसमें डीजे बजनाया जा रहा था और आतिशबाजी हो रही थी. उसी दौरान  डीजे और आतिशबाजी का विरोध दादरी के उलेमाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया. उलेमाओं का कहना था कि इस्लाम में इस तरह की चीजें हराम मानी जाती है.

Share This Post

Leave a Response