
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान आफताब ने कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने कहा कि उसने जो भी किया गलती से किया है. गुस्से में उसने श्रद्धा का कत्ल कर दिया. आफताब ने कहा कि अब वह पुलिस की जांच में पूरी मदद कर रहा है.
आफताब ने कहा, ‘मैंने पुलिस को बता दिया है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े कहां फेंके. अब इतना समय बीत गया है कि मैं बहुत कुछ भूल चुका हूं. उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ गलती से हुआ. गुस्से में मार डाला. उन्होंने सभी सवालों के जवाब अंग्रेजी में ही दिए. वह पुलिस पूछताछ के दौरान ही अंग्रेजी में सवालों के जवाब देता है.
साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मांग पर आफताब की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी है. पुलिस अब एक बार फिर उन जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाएगी जहां आफताब ने लाश के टुकड़े फेंके थे. पुलिस की माने तो आफताब लगातार जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है. वह लगातार अपने बयान बदल रहा है. श्रद्धा के शव के टुकड़े, हथियार और श्रद्धा के मोबाइल को लेकर वह कई बार अपने बयान बदल चुका है.






