
अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ियां गीत नहीं सुनाने पर छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। 5वीं क्लास के छात्र की प्रिंसिपल ने धुनाई कर दी। जिसमें छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। दरअसल सरगुजा के लखनपुर विकास खंड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य पर छात्र की पिटाई का आरोप है। क्योंकि छात्र ने छत्तीसगढ़ी गीत नहीं सुनाया था।
प्रिंसिपल ने जारी की अपनी ओर से सफाई
जिससे छात्र के हाथ में गहरी सूजन आई है। परिजनों ने बताया जब वह इस मामले में प्रिंसीपल से मुलाकात करने पहुंचे तो प्राचार्य ने धमकी देते हुए उन्हें से स्कूल से जाने को कहा। सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य से इस मामले में बात की तो उन्होंने अपनी ओर से सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने बच्चे को छोटे डंडे से मारा था। क्योंकि बच्चों को होमवर्क देने पर वह नहीं करते। इसीलिए छत्तीसगढ़ी गाना और होमवर्क को लेकर थोड़ा सा मारा।






