छत्तीसगढ़

कन्हैया के नेतृत्व में शामिल हुए दक्षिण के कार्यकर्ता होर्डिंग – पोस्टर के साथ रास्ते भर स्वागत

73views
Share This Post

रायपुर । हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम , यात्रा के प्रदेश प्रभारी अजय यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री संगठन  अमरजीत चावला के नेतृत्व में शुभारंभ हुआ । गांधी मैदान से प्रारंभ हुई इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में शामिल हुए । श्री अग्रवाल के नेतृत्व में सदर बाजार, सत्ती बाजार, पुरानी बस्ती में पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया ।
रायपुर दक्षिण में यात्रा के शुभारंभ पर कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र में यात्रा प्रारंभ होने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है यात्रा मार्ग को कन्हैया फैंस क्लब के साथियों द्वारा होर्डिंग पोस्टर से सजाया गया था

Share This Post

Leave a Response