छत्तीसगढ़

विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन ने मनाया गणतंत्र दिवस

29views
Share This Post

रायपुर, समाजसेवी संस्था विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अमीनपारा स्कूल मे तिरंगा वंदन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को बदलते मौसम मे स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक बातें बताई गई. साथ ही छोटी माता (चिकन पॉक्स ) से सुरक्षित रहने हेतु होमियोपैथिक दवा का निशुल्क वितरण किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष डा सतीश दीवान ने संगठन के स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्यो की जानकारी देते हुए बच्चों को जीवन में स्वस्थ रहने का महत्व समझाया.
कार्यक्रम मे संगठन के वरिष्ठ चिकित्सक डा सुशील बागड़े ने भी संबोधित करते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी.
इस अवसर पर विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन के वरिष्ठ आदरणीय श्री नरेंद्र गौराहा, डा सतीश दीवान, डा सुशील बागड़े एवं कु. सीमा गौराहा तथा स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मधुमालती सिंह, एवं शाला समिति के सर्व श्रीमती प्रमिला नियाल, सपना शर्मा, गायत्री कमलवंशी, सुजाता देशपांडे, श्री रामेश्वर चौधरी, दिनाशंकर बघमार् व समाजसेवक श्री अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे.

Share This Post

Leave a Response