छत्तीसगढ़

गांडा महासभा छात्र छात्राओं का एक दिवसीय कार्यशाला

98views
Share This Post

रायपुर। गांडा समाज की केंद्रीय संस्था गांडा महासभा के द्वारा समाज में अनेकों कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में परीक्षा सत्र 2022- 23 मे होने वाले परीक्षा जिसमे समाज के छात्र छात्राओं को सफलता एवं उनके भविष्य निर्माण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य वक्ता विश्व विख्यात अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक फाजिल सर उपस्थित होंगे एवं कार्यशाला को संबोधित करेंगे एवं समाज के छात्र छात्राओं को एक नई दिशा प्रदान करेंगे।

कार्यशाला मे प्रमुख विषयवस्तु – परीक्षा की तैयारी कैसे करे, परीक्षा के प्रश्नों के हल करने की तरिके, परीक्षा हाल मे टाइम मैनेजमेंट, परीक्षा काल मे मानसिक स्थिति को सयंमित रखने संबंधी जानकारी, मेमोरी पावर बढोने का फार्मूला, कैरियर गाइडेंस, सेल्फ कांफिडेंस बढ़ाने का तरीका आदि महत्वपूर्ण जानकारी फाजिल सर के द्वारा बताया जाएगा।

प्रिय युवा साथियों परीक्षा एवं आप सभी के भविष्य के नवनिर्माण के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के माध्यम से समाज में एक नई जागृति लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने भविष्य का निर्माण करे एवं समाज को नई ऊंचाई देने अपना योगदान अवश्य दे।
अतः आप सभी छात्र छात्राओं, युवाओं एवं पालकों से अपील है कि इस आयोजन मे उपस्थित होकर कार्यशाला का लाभ उठाऐं तथा समाज की इस महा अभियान मे अपना योगदान दे।

 

Share This Post

Leave a Response