छत्तीसगढ़

घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों के कारण युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

65views
Share This Post

रायपुर। घरेलू गैस सिलेंडर में ₹50 की बढ़ोतरी के खिलाफ रायपुर ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस ने बिरगांव व्यास तालाब चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया सत्ता में आने से पहले भाजपा के नेताओं के लिए जो महंगाई डायन हुआ करती थी वहीं महंगाई अब भाजपाइयों के लिए और परी का रूप धारण कर चुकी है विगत २ वर्षों मे मोदी सरकार के द्वारा लगभग १६ बार घरेलू सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई है ।
इस अवसर पर उपस्थित बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री योगेंद्र सोलंकी ने बताया कि २०१४ के पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मात्र ₹३५० का था तब भाजपा के नेताओं द्वारा विरोध किया जाता था और आज जब कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता है उसके बाद भी केंद्र सरकार के द्वारा घरेलू सिलेंडर की कीमत ११७४ रुपए कर दिया गया है वही इसके विपरीत अपने व्यापारी मित्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से हवाई जहाज के इंजन के दामों में कमी की गई मोदी सरकार गरीब जनता के जेब से पैसे निकालकर अपने व्यापारिक दोस्तों के जेब भर रही है आज गरीब विरोधी और व्यापारी लुटेरों की हितैषी सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है इस अवसर पर रायपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से

बड़े भैया योगेंद्र सोलंकी जी अध्यक्ष बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस, आशिष दुबे जी जिला अध्यक्ष इंटक रायपुर, बैसाखु सागर , अरविंद सिंह, दलबीर सिंग गोल्डी, राकेश यादव ,मुकेश तिवारी, अमित ठाकुर, सुफियान खान, जानु भार्गव, रोशन यादव, राकेश पाल ,नागेश बनसोड, अमित राय, सतिश पाण्डेय, पंकज कुशवाहा, आरिफ भाई ,केशव सिन्हा, विकास राजपूत, विशाल पाण्डेय, अरविंद यादव, पवन सिंह, योगेश पाण्डेय, महेश राजभर, ज्वाला गोस्वामी,रोहित यादव,भुपेंद्र साहू ,संजू भाई सभी युवा साथी उपस्थित थे॥

Share This Post

Leave a Response