छत्तीसगढ़राजनीतिक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की ओर से 2 साल की सजा दिए जाने पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया

79views
Share This Post

 रायपुर – राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की ओर से 2 साल की सजा दिए जाने पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा युकां के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार आज दोपहर 3 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव संकेतिक प्रदर्शन किया।  इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी पहनकर बैनर,पोस्टर हाथ में लिए अहिंसात्मक रूप से प्रदर्शन किया। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।

पार्षद अजीत कुकरेजा ने कहा कि केन्द्र कि मोदी सरकार अपनी मशीनरों का दुरूपयोग कर राहुल गांधी जी को डराने का काम कर रही हैं। लेकिन हम बता दें कि राहुल गांधी सत्य कि मार्ग पर चल रहे हैं। अंग्रेजों ने भी बहुत प्रयास किया गांधी जी और नेहरू जी को परेशान करने का। लेकिन जब हम गोरों से नहीं डरे तो अब इन चोरों से क्या डरेंगे।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख से उत्तर विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा, एनएसयूआई संगठन मंत्री हेमंत पाल , युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हीरा नागर्ची, वार्ड अध्यक्ष राजू यादव, शंकर नगर वार्ड अध्यक्ष बबलू साहू, प्रभजोत सिंह, अजय प्रेमचंदानी, संजय जगवानी, विक्की वाधवानी, जितु कुमार, बंटी निहाल, कुमार यादव, गोलू ओझा, युवराज मरकाम, गोपाल कुर्रे, ग़फ़्फ़ार ख़ान, बास्टो बेहरा, राजेंद्र प्रधान, माँटी साहू, सुजीत सिंह, गोविंद भोगल, कुमार चंद्र, संजू साहू, मयूर चिंतल एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की ओर से 2 साल की सजा दिए जाने पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा युकां के   के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार आज दोपहर 3 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव  संकेतिक प्रदर्शन किया।  इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी पहनकर बैनर,पोस्टर हाथ में लिए अहिंसात्मक रूप से प्रदर्शन किया। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।

Share This Post

Leave a Response