छत्तीसगढ़

ओपी चौधरी बोले मंत्री चौबे की याददाश्त कमजोर-दावा केंद्र खरीदती है छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक धान,

33views
Share This Post

रायपुर / धान खरीदी के मसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार को घेरा है। रविवार को रायपुर में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने ओपी चौधरी पहुंचे। किसान मोर्चा के भी नेता चौधरी के साथ थे । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ बोल रही है, प्रदेश का धान खरीदने में बड़ा योगदान केंद्र सरकार का है।

ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 93% तक धान खरीदी में पैसा केंद्र सरकार देती है,राज्य सरकार नहीं। इसके बावजूद जानबूझकर कॉन्ग्रेस झूठ फैलाती है।

केंद्र द्वारा धान खरीदी जाने के आंकड़ों का प्रजेंटेशन लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता पहुंचे थे। यहां खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें वह कह रहे हैं कि राज्य सरकार ने 11 हजार करोड़ जबकि केंद्र सरकार ने धान खरीदने के लिए इनका 51हजार करोड़ रुपए दिए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू और भारतीय जनता पार्टी के किसान नेता संदीप शर्मा ने कहा कि आगामी मानसून सत्र में कांग्रेस सरकार को एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए इसमें साफ करना चाहिए कि प्रदेश सरकार ने कितना धान खरीदा। जो धान खरीदा वह कहां रखा है, धान खरीदी के लिए पैसे कहां से आए, यदि कर्ज लिया तो वह कर्ज कितना चुकाया गया इन सब जानकारियों को श्वेत पत्र के जरिए प्रदेश की जनता के सामने रखना चाहिए।

मंत्री चौबे की उम्र बढ़ी याददाश्त हुई कमजोर

हाल ही में प्रदेश के कृषि मंत्री ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी जिसमें उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अधिक धान खरीदने की दावा किया था । राष्ट्रीय आंकड़े जारी कर ओपी चौधरी ने कहा कि कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की उम्र बढ़ गई है, उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है। प्रदेश में धान खरीदी केंद्र सरकार के बलबूते ही चल रही है।

Share This Post

Leave a Response