राजनीतिक

हेमा मालिनी बोलीं, मथुरा से चुनाव लड़ें योगी आदित्यनाथ,

420views
Share This Post

2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ धाम को लेकर दावा कर रही है कि आने वाले चुनाव में वो फिर वापसी करेगी। वहीं इन सबके बीच मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि का भी मुद्दा काफी तेजी से तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।

बता दें कि मथुरा की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मंशा जताते हुए कहा, “मैं चाहती हूं कि योगी आदित्यनाथ हमारे मथुरा से चुनाव लड़ें।” मथुरा सांसद ने ये भी कहा कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण चल रहा है तो अब मथुरा में प्रभु कृष्ण का भी भव्य मंदिर निर्माण बनना चाहिए। बता दें कि यूपी के विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं। ऐसे में मथुरा में मंदिर निर्माण का सियासी पारा चढ़ने लगा है।

Share This Post

Leave a Response