छत्तीसगढ़नगर निगम

निगम जोन 8 की टीम ने सरोना शराब दुकान के समीप चखना सेंटर में भारी गन्दगी मिलने पर 10000 रूपये का जुर्माना किया

90views
Share This Post

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार निगम जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के नेतृत्व एवं सहायक अभियन्ता अभिषेक गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में जोन 8 के तहत आने वाले संत रविदास वार्ड नम्बर 70 में सरोना चौक के समीप शराब दुकान के पास चखना सेंटर की सफाई व्यवस्था का जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किये गये प्रत्यक्ष अवलोकन के दौरान भारी गन्दगी मिली एवं कचरा बड़ी मात्रा में फैला पाया गया एवं जनशिकायत पूरी तरह स्थल पर सही पायी गयी. इस पर जोन कमिश्नर श्री ध्रुव के निर्देश पर चखना सेंटर के संचालक साहिल सिंह पर 10000 रूपये का जुर्माना उन्हें अगले 3 दिन के भीतर सफाई व्यवस्था सुधारने का निर्देश देते हुए निगम जोन 8 की टीम द्वारा किया गया एवं सम्बंधित चखना सेंटर के संचालक को अन्यथा की स्थिति में चखना सेंटर को ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी है.

Share This Post

Leave a Response