छत्तीसगढ़नगर निगम

महापौर एजाज ढेबर ने मेकहारा परिसर, रेल्वे स्टेशन, स्टेशन रोड, देवेन्द्र नगर साईं मंदिर के पास ठण्ड से राहत दिलवाने आमजनों को कम्बल प्रदत्त

376views
Share This Post

रायपुर – राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने विगत दिवस रात्रि में घूमकर राजधानी शहर के मेकहारा परिसर, रेल्वे स्टेशन परिसर, रेल्वे स्टेशन मुख्य मार्ग, देवेन्द्र नगर में साईं बाबा मंदिर के समीप ठण्ड से आमजनों को राहत दिलवाने उन्हें बड़ी संख्या में कम्बल प्रदत्त किये. महापौर ने कहा कि आमजनों को शीतलहर के बढ़ते प्रकोप से आमजनों को राहत दिलवाने प्रतिदिन संध्या पश्चात रात्रि में शहर के विभिन्न लगभग 50 से अधिक सार्वजनिक स्थानों में अलाव निरंतर जलाने की प्रशासनिक तौर पर व्यवस्था नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा दी जा रही है. उन्होंने आमजनों को शहर में ठण्ड के बढ़ते हुए प्रकोप से राहत दिलवाने कम्बल प्रदत्त किये हैं एवं उनसे इनका सदुपयोग शीतलहर के दौरान करने का विनम्र अनुरोध किया है, ताकि इसका उपयोग करने पर उन्हें ठण्ड से राहत मिल सके.

Share This Post

Leave a Response