नगर निगम

निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 19 के प्रगति नगर की डेयरी में गन्दगी मिलने पर 5000 रूपये का जुर्माना किया

75views
Share This Post

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत आने वाले डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के प्रगति नगर में डेयरी में गन्दगी होने की जनशिकायत को जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानन्द साहू के नेतृत्व में किये गये निरीक्षण के दौरान पूरी तरह से सही पाया, जिस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने स्थल पर सम्बंधित डेयरी के संचालक श्री सुरेन्द्र सिंह पर 5000 रूपये का जुर्माना करने की कड़ी कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए की. सम्बंधित डेयरी संचालक ने निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर कार्यालय में पहुंचकर जुर्माना राशि नगर निगम को अदा की.

Share This Post

Leave a Response