छत्तीसगढ़नगर निगम

तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी शिविर लगाकर जनसमस्याएं सुनीं, 8 श्रमिक कार्ड,6 राशन कार्ड वितरित

432views
Share This Post

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अध्यक्ष सुन्दर लाल जोगी ने नगर निगम रायपुर के दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 शुक्रवारी बाजार के पास तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी शिविर लगाकर सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड, परिवार सहायता से सम्बंधित जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं सम्बंधित निगम अधिकारियों को वार्डवासियों की समस्याओं का शीघ्र नियमानुकूल निदान जनहित में प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री जोगी ने वार्ड के निवासियों को नए राशन कार्ड वितरित किये, राशन कार्ड में नाम जोड़ने,काटने की कार्यवाही हेतु आवेदन जमा करवाये, निराश्रित पेंशन एवं परिवार सहायता योजना से सम्बंधित आवेदन जमा करवाये. पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री जोगी ने शिविर स्थल में 8 श्रमिक कार्ड एवं 6 राशन कार्ड वितरित किये.

Share This Post

Leave a Response