दुखद समाचार

बिजली गिरने से फिल्मकार की मौत: गांव में खेत की ओर गए थे अशोक चंद्राकर,

454views
Share This Post

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से फिल्मकार और संस्कृति कर्मी अशोक चंद्राकर का निधन हो गया। वे अपने गांव में सुबह खेतों की ओर गए थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उनके निधन से संस्कृति कर्मियों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाना है।

अशोक चंद्राकर के रिश्तेदार और भाजपा नेता आशु चंद्रवंशी ने बताया, बुधवार को अशोक चंद्राकर अपने गांव मुजगहन में थे। वह घर से लगे हुए खेत में गए थे। अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। आशु चंद्रवंशी ने बताया कि अशोक चंद्राकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गांव मुजगहन में दोपहर 12 बजे किया जाना है।

अशोक चंद्राकर के निधन की खबर से राजनीति, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोक संस्कृति के अध्येता और फिल्मकार अशोक चंद्राकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Share This Post

Leave a Response