सेहत

महिलाओं की समस्या PCOD पोलिसिस्ट ओवेरियन डिसीस में आहार 

117views
Share This Post

डॉ.सरिका श्रीवास्तव           

आज कल हर उम्र की महिलाओं में एक प्रजनन तंत्र सम्बन्धी बीमारी बहुत ज्यादा देखने में आ रही  है वह बीमारी है पोली सिस्ट ओवेरियन  डिसीस (PCOD )|सामान्यतः यह बीमारी महिलाओं में  प्रजनन तंत्र सम्बंभी हार्मोन्स के असंतुलन एवं चयापचय की गड़बड़ी के कारण होती है ,इस बीमारी में मासिक धर्म प्रभावित होता है|,आज कल यह बीमारी छोटी उम्र की लड़कियों में भी देखि जा रही है ,इस रोग में ओवरी में छोटे छोटे सिस्ट  बन जाते है |
इस बीमारी के होने का मुख्य कारण अनु वांशिक ,अनुचित खानपान ,पोषक तत्वों  की कमी,शारीरिक व्यायाम न करना ,धूम्रपान इत्यादि,इन्सुलिन का असंतुलन ,पुरुष  प्रधान हार्मोन्स एण्ड्रोजन की अधिकता इत्यादि होते है |
इस रोग के मुख्य लक्षण   अनियमित माहवारी,अत्यधिक रक्त स्राव,त्वचा में बदलाव,टेलियता का बढ़ना ,कील मुहासे होना ,पेट चेहरे इत्यादि में बाल आना ,टाइप २ मधुमेह की सम्भावना ,,बाँझपन एवं मोटापा  होते है |
इस रोग के कारण  कई जटिलताएँ देखी जाती है जैसे उच्च रक्तस्राव,,मधुमेह ,ह्रदय सम्बन्धी रोग ,एक्टोपिक प्रेगनेंसी ,चयापचय का प्रभावित होना ,गर्भावस्था में असामान्य रक्तस्राव ,गर्भधारण करने में मुश्किल । इस रोग की रोकथाम में आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ,उचित एवं पौष्टिक आहार रोग को कम कर सकते है ,आहार में ताजे फल एवं सब्जियाँ ,सूखे मेवे ,मल्टीग्रैन अवश्य शामिल करना चाहिए |इस समस्या में भूखे बिलकुल भी  नहीं रहना चाहिए ,पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

आहार में दलिया ,ओट्स,मूसली,ब्राउन ब्रेड ,ब्राउन राइस , मल्टिग्रेंस ज्यादा खाना चाहिए , दालों में विशेष रूप से पीली मुंग दाल,हरी मुंग दाल ज्यादा खाना चाहिए |
पपीता ,संतरा, तरबूज स्ट्रॉबेरी ,अंगूर ,जामुन ,चेरी इत्यादि फल नारियल का पानी ,दही ,सूखे मेवे जैसे बादाम,अखरोट ,पिस्ता आहार में अवश्य सम्मिलित करना चाहिए ,हरी सब्जियाँ जिनमें फोलिक एसिड ज्यादा हो जैसे पालक भाजी,  ब्रोकोली ,फूलगोभी ,उच्च रेशे युक्त आहार आदि नियमित रूप से सेवन करना चाहिए ,कम ग्लिसेमिक इंडेक्स वाले फल जो रक्त शर्करा को धीरे धीरे बढ़ाते है उन्हें सम्मिलित करना चाहिए ,खाने योग्य बीज सूर्यमुखी का बीज ,अलसी का बीज इत्यादि नहीं खाना चाहिए |
इस अवस्था में रिफाइंड कार्ब्स जैसे मैदा ,सफ़ेद ब्रेड, केक, पेस्ट्रीज का त्याग करना छाए ,ज्यादा मीठे भोज्य पदार्थ ,प्रोसेस  फ़ूड फ़ास्ट फ़ूड ,तले हुए भोज्य पदार्थ ,कोल्ड ड्रिंक्स सोया युक्त पदार्थ ,उत्तेजक पदार्थ का सेवन  बिलकुल भी नहीं  करना चाहिए,ये समस्या को और बढ़ाते है । आहार से इस समस्या को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है , उचित आहार प्रजनन तंत्र को हार्मोन्स सम्बन्धी समस्या से निपटने बहुत कारगर है।

Share This Post

Leave a Response