
डाक्टर सारिका श्रीवास्तव
आहार विशेषज्ञ । हमारे बाल हमारे व्यक्तित्व को निखारने में बहुत महत्त्व पूर्ण भूमिका निभाते है ,हर किसी की चाहत होती है चमकीले स्वस्थ घने बाल परन्तु कई कारणों से बालो के झड़ने की समस्या आज कल आम हो गयी है, बालो का झड़ना बहुत ही तनाव देने वाला होता है, असमय बालो के झड़ने से उम्र ज्यादा दिखने लगती है ,बालो के झड़ने के कारणों के विषय में जानने से पहले ये जानना आवश्यक है बालो की सरचना कैसी होती है ,हमारे बाल कैरोटीन नामक प्रोटीन से बने होते है बाल में दो भाग होते है बालो की जड़ एवं बाहर दिखने वाला बालो का शॉफ्ट,हमारे बालो की जड़ मजबूती से फॉलिकल से जुड़े होते है रक्त वाहिनियों एवं तंत्रिकाओं से पोषण एवं संवेदना मिलती है तेल ग्रंथिया पोषण देती है जब कभी पोषण या तनाव बीमारी की स्थिति होती है तो बालो का झड़ना प्रारम्भ हो जाता है सामान्य तोर पर प्रति दिन १०० बालो का झड़ना सामान्य है शुष्क मौसम में बालो का झड़ना बढ़ जाता है कोविद के पश्चात् बालो के झड़ने की समस्या बहुत देखि जा रही है ।
आमतौर पर बालो के झड़ने के कारण वंशानुगत ,पोषण की कमी, हॉर्मोनो का असंतुलन ,हाइपोथयरॉइड ,तनाव, संक्रमण ,दवाइयों का दुष्प्रभाव , लम्बी बीमारी ,ज्यादा केमिकल युक्त कॉस्मेटिक का प्रयोग ,नींद की कमी ,कीमोथेरपी इत्यादि होते है, सर्वप्रथम ये जानना अत्यंत जरूरी है, बालो के झड़ने का कारण क्या है ,जब हम कारण का पता कर लेते है तो उपचार करना आसान हो जाता है ,
बालो के लिए उचित पोषण युक्त आहार उचित जीवन शैली बहुत जरूरी है आहार में यदि प्रोटीन विटामिन ऐ, ई,सी ,डी बायोटिन विटामिन बी आयरन ज़िंक सल्फर ओमेगा फैटी एसिड की कमी होजाती है तो बालो की वृद्धि रुक जाती है एवं बालो का झड़ना प्रारम्भ हो जाता है ।
आहार में उपरोक्त पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु आहार में हमे दूध दही पनीर सोयाबीन सत्तू दालों को प्रोटीन हेतु उपयोग करना चहिए, अंडा बालो के लिए सर्वोत्तम होता है इसमें बायोटिन ज़िंक प्रोटीन की प्रचुरता होती है।
बालो के लिए आवश्यक पोषकतत्व बायोटिन ये विटामिन बी का एक प्रकार होता है जिसे विटामिन एच के रूप में भी जाना जाता है ये बालो को मजबूती देने के साथ साथ वृद्धि में भी सहायक है यह अंडे ,मछली,शकरकंद ,पालक ,नट्स ,सीड्स बीन्स जैसे सूर्यमुखी में पर्याप्त होता है,बालो को झड़ने से रोकने हेतु इन भोज्य पदार्थो को अवश्य खाना चाहिए ।
विटामिन इ युक्त आहार जैसे जैसे सूर्यमुखी का बीज अलसी ,सोयाबीन, बादाम अखरोट अवोकाडो, मूंगफली ये हमारे सिर की त्वचा को स्वास्थ्य रखते है बालो की वृद्धि में सहायक होते है
विटामिन सी युक्त आहार ये कोलेगें के निर्माण में सहायक होते है बालो को मजबूती देते है फ्री रेडिकल्स को बाहर निकलते है आहार में संतरा,निम्बू,स्ट्रॉबेर्री ,जामुन ,कीवी जैसे फल जरूर सम्मिलित करे ।
आहर में विटामिन ए युक्त आहार अवश्य लेना आवश्यक है ,ये सिर की त्वचा में पाए जाने वाले सीबम तेल ग्रंथि के उत्वादन में एवं हेयर फॉलिकल के पोषण में सहायक होता है ,आहार में पालक गाजर ब्रोकली शकरकंद दूध दही आवला, बादाम ,मछली सम्मिलित करे ।
आहार में ज़िंक कॉपर आयरन फोलिक एसिड को सम्मिलित करना आवश्यक है ज़िंक फॉलिकल्स के कार्य में मददगार होते है साथ ही साथ ये फॉलिकल्स को सिकुड़ने से बचाते है, आयरन ये बालो के लिए बहुत जरूर है, आयरन की कमी से बाल कमजोर हो जाते है रक्त का संचार नहीं होने से उनको पोषण नहीं मिलता इसी तरह फोलिक एसिड भो आवश्क है उपरोल्ट खनिज तत्वों हेतु आहार में नट्स सीड्स दाल काजू कद्दू का बीज मशरूम राजमा ,लहसुन आयरन हेतु मूंगा ,मूंगा की पत्ती चुकंदर केला गाजर धनिए अनार ओट्स चना ,गुड़ अंजीर, खुबानी को सम्मिलित करे, सल्फर ये बालो को मजबूती देने साथ साथ लचीला भी बनाते है इस लिए आहर में अदरक लहसून प्याज सम्मिलित करना आवश्यक है ,ओमेगा फैटी एसिड्स ये फ्री रेडिकल्स को निकल कर बालो को नया जीवन प्रदान करते है ,
बालो को झड़ने से रोकने हेतु जरूरी है स्कैल्प साफ रखे, पोषण पर्याप्त ले गीले बालो में कंघी न करे ।
घरेलू उपचार हेतु कई उपचार है जैसे रुसी हो तो माथा या दही से बाल धोये ,एलोवेरा एवं विटामिन इ का कैप्सूल बालो में लगाए प्याज का अदरक का रस बालो में दही का साथ मिला कर लगाए ,अलसी के बीज एवं कद्दू के बीज को रात भर भीगा कर सुबह उससे सर धोये अंडा खाने साथ साथ बालो में भी लगाए आवला दही में मिला कर लगाए । ये सभी घरेलू उपाय पोषण देने का साथ बालो का झरना कम करेंगे।






