
डॉ सारिका श्रीवास्तव आहार विशेषज्ञ
परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों का खानपान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ,यदि पौष्टिकता मे कमी हो तो नतीजे पर भी प्रभाव पड़ता है एव स्वास्थ्य मे भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि इस दौरान विद्यार्थियो को मानसिक एव शारीरिक श्रम करना पड़ता है आहार में सभी पोषक तत्वों को सम्मिलित करना आवश्यक है उम्र के अनुसार कैलोरी का निर्धारण करना चाहिए
आहार में अनिवार्य रूप से गहरे हरे रंग की सब्जियां सम्मिलित करना चाहिए उसमे पाये जाने वाले खनिज पदार्थ फोलिक एसिड आयरन सेलेनियम जिंक मस्तिष्क में आक्सीजन के प्रवाह को बढाते है, जिससे याददाश्त अच्छी होती हैं किशमिश अंजीर ये भी आयरन का स्त्रोत होते हैं उर्जा देने के साथ साथ मस्तिष्क मे आक्सीजन के प्रवाह को बढाते है बादाम को भींगा कर प्रतिदिन खिलाये ये याददाश्त को बढाने में सहायक होता है ।
विटामिन सी युक्त फल जैसे नीबू संतरा आवला अमरूद फल अवश्य सम्मिलित करना चाहिए ये रोगरोधन छमता को बढाने में मददगार होते हैं इसके अतिरिक्त जूस के स्थान पर फलो के शेक सम्मिलित करे ,मल्टीग्रेन का उपयोग आहार मे अवश्य करें,प्रोटीन के लिए उनके आहार मे दुध दही पनीर छिलके वाली दाल बादाम अखरोट सोयाबीन दे एव यदि मांसाहारी हैं तो अण्डे मछली चिकन को आहार मे ले सकते हैं पर इसे दिन के खाने मे दे ,रात का खाना हल्का रखे यदि पढते-पढते भुख लगे तो चिप्स कुरकुरे मुगफल्ली मखाने फुटे चने फल इत्यादि खाये ।
शरीर को हाइड्रेटेड रखे ,पानी ,लिक्विड देते रहे ।
तनाव कम करने हेतु कभी-कभी थोडा डार्क चॉकलेट दे सकते हैं पर ज्यादा नुकसानदेहहो सकता है ।
आहार से फास्ट फूड जंक फ़ूड तलीभुनी मीठी चीज पूर्णतः निष्कासित कर दे ये शरीर को सुस्त बनाते है और नींद ज्यादा लाते हैं।
उचित आहार एवजीवन शैली द्वारा विद्यार्थियों की एकाग्रता को बढाया जा सकता है ।






