छत्तीसगढ़

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

78views
Share This Post

रायपुर। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये। जनादेश का सम्मान है। पांचों ही राज्यों में चुनाव दो दलों के मध्य सीधे नहीं बहुकोणीय थे। जनता ने कांग्रेस को चार राज्यों में प्रतिपक्ष की जवाबदारी दी है। कांग्रेस इन राज्यों में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हम संगठनात्मक रूप से मजबूत हुये। देश के सबसे बड़े इस राज्य में कांग्रेस ने चुनाव को जनसरोकारों के मुद्दों पर केंद्रित करने में सफलता पाई। पहली बार किसी राज्य में आधी आबादी अर्थात महिलाओं की भागीदारी, किसान और उनकी समस्या पर चर्चा करने के लिये हर दल विवश हुआ। पंजाब में हमारी दो बार से सरकार थी उसके खिलाफ एन्टी इनकम्बेंसी होना स्वाभाविक था। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में हमारे अपेक्षाओं पर ठेस लगी है। इन परिणामों से हम हताश नहीं हुये है। कांग्रेस संगठनात्मक रूप से अपने आपको और मजबूत करेगी। आने वाला कल हमारा है।

 

Share This Post

Leave a Response