छत्तीसगढ़नगर निगम

बहुप्रतिक्षित राजधानी के नगर निगम का बजट 15 मार्च को पारित होगा – प्रमोद दुबे

326views
Share This Post

रायपुर – नगर निगम रायपुर का बहुप्रतिक्षित बजट 15 मार्च को जनता के लिए प्रस्तुत किया जायेगा। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि महापौर एजाज ढेबर वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत कर बजट अभिभाषण पढेगें। कोविड काल के 2 वर्ष में एमआईसी द्वारा पारित बजट को शासन से स्वीकृति लेकर अंगीकृत कर वर्ष भर कार्य किये गये।

प्रमोद दुबे ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे प्रश्नकाल के उपरांत पारित बजट पर चर्चा में भाग लें तथा रायपुर शहर के विकास हेतु अपने सुझाव देवें| प्रमोद दुबे ने कहा कि सदस्यों के समक्ष प्रथम बार इस बजट में चर्चा होगी क्योंकि 2 वर्षों तक लगातार कोरोना महामारी के कारण सदस्यों ने प्रत्यक्ष सुझाव नहीं दे पाये थे। अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने सभी पार्षदों से अपील है कि अपने शहर के साथ-साथ अपने वार्डों के लिए सकारात्मक सुझाव जरूर देवें।
सभी सदस्यों से प्रमोद दुबे ने यह भी कहा है तथ्यात्मक पहलुओं पर चर्चा करेगें तो बेहतर होगा, साथ ही सदन का समय भी अन्य पार्षदों के चर्चा हेतु प्रदान की जा सकती है। एक ही विषय पर बार बार चर्चा करने से बचना आवश्यक है ताकि सभी सदस्यों को मौका मिल पाये। प्रमोद दुबे ने बताया कि रायपुर शहर महानगर का आकार ले रहा है अतः चहुंमुखी विकास हेतु सदस्यों से चर्चा की अपेक्षा होगी, खासकर बाजारों के विकेन्द्रीकरण एवं व्यवस्थित तथा समन्वित विकास पर केन्द्रीत कर अपनी बेहतर तैयारी करें ।।

Share This Post

Leave a Response