छत्तीसगढ़

स्काईवॉक से कूदा MP का युवक:अंबेडकर अस्पताल में इलाज नहीं मिला तो ब्रिज से कूदकर खुदकुशी की कोशिश

192views
Share This Post

रायपुर।मंगलवार की सुबह रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के ठीक सामने बने स्काईवॉक पर एक युवक चढ़ गया। काफी देर तक वह नीचे कूदकर जान देने की धमकी देता रहा। राहगीरों ने पुलिस को इसकी खबर दी इसके बाद देखते ही देखते हैं यहां लोगों का जमघट लग गया।

पास के ही देवेंद्र नगर चौक से भागते हुए विधायक कुलदीप जुनेजा पहुंचे । युवक को समझाने का प्रयास किया, मगर युवक नहीं माना। वो कहता रहा एसपी को बुलाओ कलेक्टर को बुलाओ तब नीचे उतरूंगा। इस युवक ने अपना नाम साकेत बताया वह कह रहा था कि अंबेडकर अस्पताल में उचित इलाज ना मिल पाने की वजह से वह परेशान है और अब खुदकुशी करना चाहता है।

युवक को करीब 45 मिनट तक पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोग समझाते रहे मगर वह नहीं मान रहा था। वह लगातार नीचे छलांग लगाने की धमकी दे रहा था । कभी ब्रिज के मुहाने पर लटक जाता तो कभी पास आने पर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता।

साकेत नाम की युवकों को समझाते हुए फायर डिपार्टमेंट के रेस्क्यू टीम के मेंबर अनिल मांडले योगेश और पेनु ब्रिज के ऊपर चढ़ गए और युवक को समझाते रहे। मगर तभी युवक पैर के सहारे उल्टा लटक गया। फिर उसने छलांग लगा ली। फायर डिपार्टमेंट की दूसरी टीम के लक्ष्मी वर्मा, राजेश कश्यप, खुमान वर्मा, स्टीफन , ईश्वर राव नीचे मौजूद थे पुलिस के साथ मिलकर इस युवक को पकड़ा गया। युवक को हल्की चोटें भी आई हैं। अब इसे अंबेडकर अस्पताल में ही इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

अब तक सामने जानकारी के मुताबिक साकेत नाम का यह युवक मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला है । अस्पताल में इलाज ना मिल पाने की वजह से इसकी अस्पताल के स्टाफ से भी बहस हुई इसके बाद यह भागकर अस्पताल के बाहर गया और सामने स्काईवॉक पर चढ़ गया। करीब 45 मिनट तक इसने हाई वोल्टेज ड्रामा रचाया । सड़क पर जाम के हालात भी भी बने अब पुलिस युवक के परिजनों का पता लगा रही है। इसके खिलाफ इस आत्मघाती कदम की वजह से कार्यवाही भी की जा सकती है ।

Share This Post

Leave a Response