छत्तीसगढ़राजनीतिक

भाजपा अपनी बैठक में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था बिकती सरकारी कंपनियां और 15-15 लाख रुपए खातों में आने के विषय पर चर्चा क्यो नही करती?

60views
Share This Post

रायपुर। भाजपा की बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा 2023 की तैयारी बैठक फिजूल की कवायद है वह भाजपा जो 15 साल तक छत्तीसगढ़ में सरकार रही है जिसके कुशासन भ्रष्टाचार कमीशनखोरी और वादाखिलाफी से प्रदेश के किसान नौजवान महिलाएं युवा व्यापारी सभी प्रताड़ित रहे हैं। ऐसे में भाजपा अपनी आदत के अनुसार अफवाह फैला कर गुमराह कर और षड्यंत्र कर राजनीति करना चाहती है प्रदेश की जनता भाजपा की चरित्र को पहचानती है। भाजपा ने 2003 के चुनाव में जनता को किये गये वायदों को भाजपा ने 15 साल तक नहीं निभाया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता जाने के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला बन गई है। अरुण साहू भाजपा के चौथे प्रदेश अध्यक्ष है नारायण चंदेल दूसरे नेता प्रतिपक्ष है और अजय जामवाल भी नए प्रभारी के रूप में आए हैं। भाजपा में जिला अध्यक्ष भी अभी फिर बदल दिए गए हैं जिस प्रकार से बदलाव हो रहे हैं। यह अग्निवीर योजना को भी पीछे छोड़ दिये है। भाजपा की चरित्र और नीतियां नहीं बदली है। भाजपा आज भी छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार खान-पान रहन-सहन खेलकूद का विरोध करती है उपहास उड़ाती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा अपने बैठकों में देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था डूबती सरकारी कंपनियां एवं मोदी सरकार के वादाखिलाफी पर चर्चा करने से क्यों बचती है? अजय जामवाल को भाजपा कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए आखिर किसानों के साथ भाजपा की राज्यसरकार वादाखिलाफी क्यों करती हैं? 15 साल छत्तीसगढ़ में रमन सरकार ने भी किसानों को धोखा दिया और 8 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों को धोखा दे रही है? रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे ट्रेन कभी भी बंद कर दिया जाता है दूध अनाज पर कभी टैक्स नहीं लिया जाता था आज जीएसटी के दायरे में है।

 

Share This Post

Leave a Response