छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर संस्था अवाम ए हिन्द ने किया जरुरतमंदों, मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन के साथ फलों का वितरण

88views
Share This Post

रायपुर। शहर की जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर अपने नियमित रूप से निःशुल्क बांटे जा रहे भोजन वितरण कार्य के 945वें दिन पूरे करते हुए राजधानी में निर्धन, जरूरतमंद, बेसहारा तथा डीकेएस अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क गर्म पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन के साथ साथ मौसमी फलों का वितरण किया।

संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान बताया कि छत्तीसगढ़ स्थापित होने के पूर्व ही संस्था विगत कई वर्षों से जनहित एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते चले आ रही है जिसके तहत छत्तीसगढ़ राजधानी के अन्य क्षेत्र जिले गांव वन आंचल से आने वाले बीमार मरीजों के परिजन दूरदराजो से इलाज के लिए आये सैकड़ों मरीजों के परिजनों को उनकी आर्थिक स्थिति एवं कठिनाइयों को ध्यान रखते हुए नियमित तौर पर गर्म और पौष्टिक भोजन निःशुल्क मुहैय्या कराया जा रहा है।

आज के कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ ज़ुबैर खान, वसीम अकरम, अनमोल जैन, फ़राज़ खान सहित अन्य लोग सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

 

Share This Post

Leave a Response