क्राइम

रिश्ते तार-तार : भाई ने किया बहन का रेप

155views
Share This Post

अलीगढ़. जलाली चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर रिश्ते की बहन को रास्ते से घर में खींचकर 18 वर्षीय भाई ने दुष्कर्म किया. इसके बाद किसी को बताने पर मुंह दिखाने लायक न छोड़ने की धमकी दी. वहां से रोते-बिलखते हुए अपने घर लौटी किशोरी ने लोकलाज के भय से विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी.लड़की को गंभीर हालत में परिवार वालों ने पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम करीब चार बजे पीड़िता की मौत हो गई. मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है. वहीं पीड़िता की मौत के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है. मृतका के पिता का कहना है कि बेटी ने बताया था कि आरोपी ने धमकी दी थी कि पुलिस में शिकायत करने पर वह मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा. इसी डर के चलते उनकी बेटी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली.

Share This Post

Leave a Response