
56views
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 world cup) के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव ने ‘360 डिग्री’ बल्लेबाज के तौर पर एबी डिविलियर्स से अपनी तुलना को अपरिपक्व कहा था. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ने इसे उचित करार दिया. क्रिकेट के मैदान में हर तरफ शॉट लगाने की काबिलियत के कारण डिविलियर्स को मिस्टर 360 डिग्री के उपनाम से जाना जाता है सूर्यकुमार ने मौजूदा विश्व कप के पांच मैचों में 225 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.97 का रहा है. उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाने की अपनी क्षमता से विशेषज्ञों और प्रशंसकों को आश्चर्यचकित किया है.
भारतीय खिलाड़ी ने ‘मिस्टर 360 डिग्री’ के तमगे को खारिज किया
add a comment






