छत्तीसगढ़

राज्यपाल उइके का बड़ा बयान, कहा- आरक्षण पर संशोधन विधेयक को दूंगी तत्काल अनुमति

85views
Share This Post

रायपुर। आरक्षण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधान सभा के विशेष सत्र में सरकार संशोधन विधेयक लेकर आने जा रही है. इस विषय पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्ण समर्थन जताते हुए कहा कि वे विधेयक को तत्काल मंजूरी देंगी.

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी और बाकी वर्गो के हितों के लिए मैंने ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. अब विशेष सत्र में सरकार आदिवासियों के हित मे ही फैसला लेगी. सबकी सहमति से आरक्षण पर चर्चा होगी. आरक्षण पर मेरा पूरा समर्थन है. मैं संवैधानिक पद और हूं, और प्रदेश के हित में फैसला लेते हुए विधेयक को तत्काल मंजूरी दूंगी.

Share This Post

Leave a Response