
रायपुर, – मानव जीवन और पर्यावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है और पर्यावरण संरक्षण के महत्ता को समझते हुए “संकल्प क्रांति सेवा” के तत्वाधान में ग्राम मोहतराई में वृक्षारोपण का विशाल कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। अपने चित्त परिचित अंदाज से समाज सेवा के क्षेत्र में आगे की पंक्ति में रहकर कार्य करने वाले क्रांति साहू जो कि शिक्षा,चिकित्सा,पर्यावरण और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय होकर कार्य कर रहें है और बेलतरा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपना शत प्रतिशत योगदान दे रहें हैं।
साहू जी ने जीवन में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ग्राम वासियों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया साथ ही सामुहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान दिया।
इस पुनीत कार्य में डा आकांक्षा साहू हमारे जीवन में ऑक्सीजन के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है इस पौधारोपण में ग्रामवासी के साथ डॉ यशस्वी साहू श्रीमती अनीता साहू के साथ ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि संतोष सूर्यवंशी, उपसरपंच राजेंद्र कुमार,पंच उत्तमा राव,प्रेम बाई,अरुण कुमार,सचिव नारायण साहू, रोजगार सहायक अशोक कुमार,वरिष्ठ नागरिक लखन लाल,मोहन साहू, रामनाथ मराठा,गेंद राम झड़ीराम, मितानिन राजिम साहू, पुनिता सुनहरे आदि उपस्थित रहे इस आयोजन से ग्रामीण जन काफी उत्साहित दिखे।






