नगर निगम

नगर निगम जोन क्रमांक 3 एवं 8 के राजस्व विभाग द्वारा 4 बड़े बकायेदारों के परिसरों में ताला लगाकर सीलबंद की कार्यवाही

161views
Share This Post

रायपुर। नगर निगम क्रमांक 3 एवं 8 के राजस्व विभाग द्वारा 4 बड़े बकायेदारों के परिसरों में ताला लगाकर सीलबंद की कार्यवाही बकाया राजस्व का भुगतान नहीं करने पर की गई एक बडे बकायेदार ने कार्यवाही के दौरान स्थल पर ही तत्काल सम्पूर्ण बकाया नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग को कर दिया 0
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार के आदेषानुसार नगर निगम राजस्व विभाग जोन 3 एवं जोन 8 के राजस्व विभाग की टीमों ने कुल 4 बडे बकायेदारों पर अभियान पूर्वक कार्यवाही उनके संबंधित परिसरों में ताला लगाकर सीलबंदी करते हुए नगर निगम राजस्व विभाग को बकाया राजस्व की अदायगी नहीं करने पर संबंधित जोन कमिष्नरों के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में की । महापौर  एजाज ढेबर, आयुक्त  प्रभात मलिक, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार ने सभी जोन कमिष्नरों एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम रायपुर को बकाया राजस्व की अदायगी नहीं कर रहे संबंधित बडे बकायेदारों पर निरंतर अभियान पूर्वक कडी कार्यवाही कर उनके संबंधित परिसरों में ताला लगाकर सीलबंदी करने की कार्यवाही करने के निर्देष नगर निगम के हित में दिये है।
नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने आज नगर निगम के महापौर   एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार के आदेषानुसार जोन कमिष्नर डाॅ. आर.के. डोंगरे के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल एवं राजस्व निरीक्षक   प्रेमचंद दुबे, श्री मोहिब खोन की उपस्थिति में अभियान चलाकर जोन 3 के तहत आने वाले शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 में स्थित बडे बकायेदार किषोर मिनी माल द्वारा नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग को 184871 रू. का बकाया राजस्व अब तक अदा नहीं करने पर एवं भारी गंदगी फैलाये जाने पर प्रकरण में कुर्की वारंट की तामिली करते हुए संबंधित बडे बकायेदार के माल को ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गई। नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र में षिमला मार्केट में बडे बकायेदार श्री विनोद कुमार द्वारा नगर निगम को 100856 रू. का बकाया राजस्व अब तक अदा नहीं करने पर स्थल पर कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ की। इसी दौरान संबंधित बड़े बकायेदार श्री विनोद कुमार ने नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम को स्थल पर ही 100856 का सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा करते हुए स्वयं को नगर निगम की कुर्की की कार्यवाही से सुरक्षित रखा। इसके उपरांत नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने जोन के तहत आने वाले गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के बड़े बकायेदार कुलवंत सिंह खैरा द्वारा नगर निगम राजस्व विभाग जोन 3 को 264750 रू. का बकाया राजस्व अब तक अदा नहीं करने पर संबंधित परिसर को सीलबंद कर ताला बंदी की कार्यवाही नियमानुकुल कडाई सहित की गई। महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त श्री प्रभात मलिक, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार के आदेषानुसार नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग द्वारा अब तक जोन राजस्व विभाग को बकाया राजस्व की अदायगी नहीं करने वाले नगर निगम के बडे बकायेदारो से नियमानुकुल कडाई के साथ सम्पूर्ण बकाये की राषि की वसूली करने अभियान पूर्वक संबंधित बडे बकायेदारों के परिसरों को नियमानुसार ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
आज इसी क्रम में नगर निगम जोन 8 के जोन कमिष्नर श्री अरूण कुमार धु्रव के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाघव सहित जोन राजस्व विभाग के अमले के राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान पूर्वक जोन 8 के तहत आने वाले माघव राव सपे्र वार्ड क्रमांक 69 के क्षेत्र में स्थित नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग के बडे बकायेदार इंडियन आॅयल प्रोपराईटर रवि कोहली के परिसर को बकाया राजस्व 419250 रू. का भुगतान नगर निगम राजस्व विभाग जोन 8 को नहीं करने पर परिसर को राजस्व विभाग एवं जोन नगर निवेष विभाग की टीम द्वारा ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने आज महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त श्री प्रभात मलिक, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार के आदेषानुसार जोन 8 कमिष्नर के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी सहित राजस्व एवं नगर निवेष विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन 8 के माधव राव सपे्र वार्ड क्रमांक 69 में स्थित नगर निगम के बड़े बकायेदार जवैद हुसैन के पिं्रटिंग प्रेस परिसर को 400397 रू. का बकाया राजस्व नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को अदायगी नहीं करने पर ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गई। आयुक्त श्री प्रभात मलिक ने नगर निगम रायपुर के हित में जोन 8 के जोन कमिष्नर श्री अरूण धु्रव एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाघव को नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राजस्व अब तक अदा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध इसी प्रकार से संबंधित परिसरों में ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये है। आयुक्त के आदेषानुसार बडे़ बकायेदारों के परिसरों को बकाया राजस्व का भुगतान नगर निगम को नहीं करने पर सीलबंद करने के पूर्व नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की ओर से छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत डिमांड बिल/डिमांड नोटिस तथा अंतिम सूचना पत्र जारी किया गया। इसके उपरांत भी संबंधित दोनो बड़े बकायेदारों द्वारा नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राजस्व का भुगतान नहीं किये जाने पर महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त श्री प्रभात मलिक, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार के आदेषानुसार आज अभियान पूर्वक संबंधित बकायेदारों के परिसरों में ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गई । महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष के आदेषानुसार नगर निगम राजस्व विभाग को बकाया राजस्व अदा नहीं करने वाले सभी संबंधित बडे बकायेदारो के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही अभियान पूर्वक आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share This Post

Leave a Response