नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने देवेन्द्र नगर सेक्टर 2 में सैंडविच जंक्शन में सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर जब्ती सहित 10 हजार रूपये का जुर्माना

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार नगर निगम के जोन की टीमों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल की टीम के साथ मिलकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जाँच, जब्ती, जुर्माना एवं जनजागरण सहित समझाईश का क्रम निरन्तर जारी है. आज इस क्रम में नगर निगम जोन क्रमांक 2 की टीम ने जोन कमिश्नर श्री विनोद पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में जोन के तहत शहीद हेमू कालाणी वार्ड नम्बर 28 के तहत देवेन्द्र नगर सेक्टर -2 में सैंडविच जंक्शन में जाँच के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर तत्काल एक बोरी प्रतिबंधित डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास एवं चम्मच की जब्ती करते हुए जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सैंडविच जंक्शन के संचालक पर 10000 रूपये का जुर्माना किया एवं उन्हें भविष्य के लिये समझाईश दी. अभियान आगे भी जारी रहेगा.






